अल्लाह की खातिर मासूमों को बख्श दें: पेशावर में हुए आत्मघाती हमले पर पाक ऐक्टर अदनान
पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने पेशावर में सोमवार को एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले को लेकर कहा है कि अल्लाह की खातिर मासूमों को बख्श दें। ऐक्टर ने ट्वीट किया, "हमले में घायल हुए लोगों के लिए दुआएं कर रहा हूं। आस्था की जगह पर हमला करना निंदनीय है। वे लोग शांति से नमाज़ अदा कर रहे थे।"