अवैध रूप से अमेरिका जाने के दौरान पंजाब के शख्स की ग्वाटेमाला में हुई मौत
अवैध रूप से अमेरिका जाने के दौरान गुरप्रीत सिंह नामक पंजाब के शख्स की ग्वाटेमाला में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए युवाओं को अनधिकृत मार्गों से विदेश यात्रा नहीं करने को कहा है। गुरप्रीत ने एजेंट्स से अमेरिका जाने के लिए ₹36-लाख में डील की थी।