'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता बने अविनाश मिश्रा; मिली कार, यूरोप ट्रिप और ₹20 लाख
टीवी ऐक्टर अविनाश मिश्रा शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता बने हैं। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराया है। अविनाश को विजेता ट्रॉफी के अलावा ₹20 लाख का इनाम, यूरोप की ट्रिप और एक नई कार भी मिली है। शो के निर्माताओं ने तीनों टॉप 3 फाइनलिस्ट्स को एक-एक बाइक भी उपहार में दी।