बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लौटने पर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है। इस बीच उनकी प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने राजनीतिक प्रतिबंध हटाने, नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई और हसीना समेत अन्य नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।