inshorts

3 पार्ट से कमाए ₹61,000 करोड़, अब 'अवतार' के 2 और पार्ट ला रहे हैं कैमरून, रिलीज़ डेट का एलान

हॉलीवुड फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की 'अवतार' फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट दुनियाभर में करीब ₹61,000 करोड़ कमा चुके हैं। डिज्नी ने अब इसके चौथे और पांचवें पार्ट की रिलीज डेट घोषित की है। 'अवतार 4' 21 दिसंबर 2029 और 'अवतार 5' 19 दिसंबर 2031 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पहली फिल्म 2009 में आई थी और इसने ₹27,000 करोड़ कमाए थे।