अवतार की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना टीना मुनीम को डेट कर रहे थे: गुलशन ग्रोवर

अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि 1983 में आई फिल्म 'अवतार' की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना टीना मुनीम को डेट कर रहे थे। उन्होंने कहा, "उस समय मैं राजेश खन्ना जी से थोड़ा सा सावधान था, क्योंकि मैं संजय दत्त का दोस्त था। संजय दत्त उस समय राजेश खन्ना को लेकर काफी कुछ बोलते थे।"