अवध ओझा ने दिल्ली में मतगणना के बीच बीजेपी के प्रतिद्वंद्वी से मिलाया हाथ, बोले- भाई हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से 'आप' उम्मीदवार और शिक्षक अवध ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मतगणना के बीच अपने प्रतिद्वंद्वी रविंदर नेगी (बीजेपी) से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। गर्मजोशी के साथ नेगी से मिलते हुए ओझा ने कहा, "भाई हैं ये।" रुझानों में पटपड़गंज से ओझा पीछे चल रहे हैं।