शिक्षक से नेता बने अवध ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से हारने के बावजूद अपनी 4 बड़ी उपलब्धियां बताई हैं। उन्होंने कहा, "आज मेरे पास एक विधानसभा है। 46,000 लोगों ने मुझपर विश्वास जताया। 500 कार्यकर्ता मेरे साथ जुड़े हुए हैं और मेरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पहले विधायक रहे थे लेकिन उनकी ज़मानत ज़ब्त हो गई।"