अवैध कब्ज़े से ज़मीनों को छुड़ाने के लिए बुलडोज़र के इस्तेमाल पर भी हिचक नहीं: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रामपुर में एक जनसभा में कहा कि गरीबों, व्यापारियों व सरकार की ज़मीनों से अवैध कब्ज़े को छुड़वाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर बुलडोज़र का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, "बीजेपी जो कहती है...वो करती है...हमने कहा था...अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार 'ज़ीरो टाॅलरेंस' की नीति पर काम करेगी।"