अवॉर्ड लेने स्टेज पर जाते हुए गिरीं हॉलीवुड ऐक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन, वीडियो आया सामने

लॉस ऐंजिलिस में हुए स्क्रीन ऐक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स 2023 में एक पुरस्कार लेने के लिए स्टेज पर जाने के दौरान हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका चैस्टेन सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर गईं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में ऐक्ट्रेस को एक शख्स उठाता नज़र आया। गौरतलब है, जेसिका को सीरीज़ 'जॉर्ज ऐंड टैमी' के लिए 'आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस बाय अ फीमेल ऐक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला।