अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है, "हर अभिनेता तारीफ के लिए काम करता है और अवॉर्ड उसका ही एक रूप है। कोई भी यह बोले...'मैं अवॉर्ड में नहीं मानता हूं'...क्योंकि आपको अवॉर्ड मिले नहीं हैं...सिंपल सी बात है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आपको पुरस्कार नहीं मिला...तो आप लोकप्रिय नहीं हैं...या आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है...मैं इसे इसी तरह देखता हूं।"