inshorts

अशनीर ने कहा था कोई मेरे कपड़े नहीं पहनेगा लेकिन उनकी पत्नी ने पहने: शार्क टैंक प्रतियोगी

शार्क टैंक इंडिया में कनवर्टिबल कपड़े पेश करने वाली उद्यमी नीति सिंघल के अनुसार, शार्क अशनीर ग्रोवर ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि यह कपड़े कोई पहनेगा। बकौल सिंघल, "लेकिन उनकी पत्नी माधुरी ने कपिल शर्मा शो में मेरी दी हुई ड्रेस पहनी।" उन्होंने कहा, "यह अजीब है क्योंकि वे हमेशा कहते हैं कि 'ये सब दोगलापन है'।"