वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि ऑइन मॉर्गन और रविचंद्रन अश्विन के बीच विवाद में वह दिनेश कार्तिक को सबसे बड़ा दोषी मानते हैं। बकौल सहवाग, कार्तिक को मीडिया में मॉर्गन का पक्ष नहीं रखना चाहिए था। उन्होंने कहा, "खेल भावना यह भी कहती है कि खिलाड़ियों के बीच मैदान में जो कुछ हुआ उसे वहीं छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।"