अश्विनी कुमार में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण का अभाव था: गौरव वल्लभ
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मंगलवार को कहा कि अश्विनी कुमार में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण का अभाव था। उन्होंने कहा, "कोई पार्टी छोड़ता है तो बुरा लगता है...हम एक वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं...जिनमें विचारधारा की प्रतिबद्धता की कमी होती है...वो छोड़कर चले जाते हैं।"