inshorts

आसिम मुनीर के खिलाफ कराची में बगावत के सुर, सड़कों पर उतरे सिंधी, कराची में बड़ा प्रदर्शन

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की कथित योजना के विरोध में कराची में हज़ारों सिंधी लोगों ने प्रदर्शन किया। योजना के तहत देश के 4-प्रांतों को तोड़कर 12 या उससे अधिक प्रांत बनाने की बात कही जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने सिंध की सीमाओं में बदलाव का विरोध करते हुए कहा कि हर फैसला जनता की सहमति से होना चाहिए।