हैदराबाद के बाग-ए-जहांआरा में रविवार को एक व्यापारी ने लोकसभा सांसद व एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा और लंबी उम्र की दुआ करने के लिए 101 बकरियों की बलि दी। कार्यक्रम में एआईएमआईएम विधायक अहमद बलाला ने भाग लिया। दरअसल, 3 फरवरी को यूपी में ओवैसी की कार पर गोलीबारी हुई थी जिसके बाद 2 लोग गिरफ्तार हुए थे।