असम उप-चुनाव में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर ईसी ने सीएम को भेजा नोटिस

असम विधानसभा के उप-चुनाव में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें मंगलवार शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा गया है। ईसी ने यह नोटिस कांग्रेस नेता भूपेन कुमार बोरा और नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया की शिकायतों के बाद भेजा है।