राघव जुयाल द्वारा असम की एक प्रतिभागी के लिए इंट्रो में 'नस्लवादी टिप्पणी' करने पर असम निवासी राजस्थान रॉयल्स के 20-वर्षीय ऑल-राउंडर रियान पराग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो रीट्वीट करते हुए कहा, "असम किसी भी अन्य राज्य की तरह भारत में ही है...इस शख्स से कोई नफरत नहीं है लेकिन इन तुलनाओं को रोकने की ज़रूरत है...जय हिंद।"