असम के ऐक्टर किशोर दास का 30 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

असम के लोकप्रिय ऐक्टर किशोर दास (30) का कैंसर के चलते चेन्नई में निधन हो गया है। वह एक साल से कैंसर से पीड़ित थे और निधन के समय कोविड-19 की जटिलताओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण किशोर का शव उनके होमटाउन नहीं जा सका इसलिए अंतिम संस्कार चेन्नई में ही कर दिया गया।