असम के सीएम ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सिसोदिया ने सरमा पर अपनी पत्नी की कंपनी को पीपीई किट आपूर्ति का कॉन्ट्रैक्ट बाज़ार से अधिक कीमत पर देने का आरोप लगाया था। सरमा की पत्नी भी सिसोदिया पर ₹100-करोड़ का मानहानि का मुकदमा कर चुकी हैं।