सिंगर पैपॉन ने लोगों से असम बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यहां हर साल बाढ़ आती है, लेकिन इस साल हुई तबाही की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "एक के बाद एक गांव बह गए हैं...सैकड़ों लोग लापता हैं...कई जानें गई हैं और बड़ी संख्या में जानवरों की मौत हुई है।"