असम कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने एक विधायक शशिकांत दास को पार्टी अनुशासन का बार-बार उल्लंघन करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया। दास ने 20 दिसंबर को असम की बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था। उनके समर्थन के ऐलान के तुरंत बाद कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।