खबर के मुताबिक, असम में राज्य सरकार ने परीक्षा के परिणाम खराब होने पर राज्य के 34 स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।"