असम में हर साल बाढ़ आती है हम उसके लिए दूसरों को दोषी नहीं ठहराते: दिल्ली बाढ़ पर सीएम सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति होने पर रविवार को कहा, "यहां भी हर साल बाढ़ आती है लेकिन इसके लिए हम दूसरों को ज़िम्मेदार नहीं ठहराते हैं।" उन्होंने कहा, "हर साल यहां भूटान, अरुणाचल प्रदेश व चीन से भी पानी आता है लेकिन हम बाढ़ का बहादुरी से सामना करते हैं।"