हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने असम सचिवालय के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। इसके तहत पुरुषों को फॉर्मल पैंट-शर्ट या पारंपरिक परिधान और महिलाओं को साड़ी, सलवार सूट या मेखेला-चादर पहनना होगा। ड्रेस कोड लागू होने के बाद जींस, टी-शर्ट, लेगिंग्स और फ्लिप-फ्लॉप प्रतिबंधित हैं और नियम का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।