असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा असम के स्कूल बंद होने को लेकर किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी- हमेशा की तरह आपने बिना किसी होमवर्क के टिप्पणी की...शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल से अब तक असम सरकार ने 8,610 नए स्कूलों की स्थापना/अपने ज़िम्मे लिए हैं।"