असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया है कि आदतन शराब पीने वाले कम-से-कम 300 पुलिस अधिकारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़्यादा शराब पीने वाले पुलिसकर्मी की सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बकौल सरमा, यह नियम पहले से लागू था जिस पर हम अब काम करने जा रहे हैं।