असरानी को दर-दर भटकने पर भी नहीं मिल रहा था काम, इंदिरा गांधी से लगवाई थी सिफारिश
ऐक्टर असरानी ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एफटीआईआई से ऐक्टिंग कोर्स किया था व सर्टिफिकेट लेकर भटकते रहते थे लेकिन कोई काम नहीं देता था। उन्होंने बताया था कि एक बार इंदिरा गांधी (तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री) पुणे आई थीं। असरानी ने उनसे मदद मांगी थी और इंदिरा के हस्तक्षेप के बाद उन्हें काम मिलने लगा।