दिग्गज अभिनेता असरानी के मैनेजर के मुताबिक, अभिनेता अपने निधन के बाद शोर-शराबा या दिखावा नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने पत्नी मंजू असरानी से कहा था कि उनके निधन के बाद खबर को सार्वजनिक न किया जाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी अंत्येष्टि में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए जिसके बाद निधन की खबर सार्वजनिक की गई।