inshorts

असल ज़िंदगी में भी धोखा और दिल टूटने का अनुभव किया है: 'गहराइयां' के किरदार पर अनन्या

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 'फिल्म 'गहराइयां' के किरदार की तरह असल जीवन के रिश्तों में भी कभी ऐसी जटिलताओं का सामना करना पड़ा' के सवाल पर कहा है, "मैंने विश्वासघात, दिल टूटने और ठगा हुआ महसूस...करने का अनुभव किया है।" उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उनके कई रिलेशनशिप के दौरान उन्हें हर छोटी बात बड़ी समस्या लगती थी।