'असली फर से बने कोट' में दिखने के बाद पेटा ने रिहाना को तोहफे में भेजा कृत्रिम फर से बना कोट
पशु अधिकार संस्था 'पेटा' ने बताया है कि सिंगर रिहाना के हाल ही में असली फर से बने एक फुल-लेंथ कोट में दिखने के बाद संस्था ने उनसे असली फर वाला कोट ना पहनने की अपील की। पेटा ने बताया कि उन्होंने रिहाना को 'खूबसूरत कृत्रिम फर कोट' भेजा है। बकौल पेटा, ये फर जानवरों को मारकर बनाए जाते हैं।