ऐक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनके हाथ में आइवी ड्रिप लगी नज़र आ रही है। गौहर ने अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं वहां वापस आ गई हूं जहां मैं सबसे सुरक्षित महसूस करती हूं...मैं ठीक हूं! सभी को प्यार।"