'सैयारा' फेम ऐक्टर अहान पांडे की मां डिएन पांडे ने इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की कई तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा, "आप प्रीमैच्योर पैदा हुए थे, इतने लंबे समय तक बहुत छोटे थे और इतनी जल्दी एक प्यारे बच्चे में बदल गए।" उन्होंने कहा, "आप हमेशा तारों की ओर इशारा करते थे, मुझे नहीं पता क्यों।"