अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के रोड शो में शामिल हुए क्रिकेटर हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को अहमदाबाद (गुजरात) में आम आदमी पार्टी (आप) के रोड शो में शामिल हुए। हरभजन सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह गुजरात से वही प्यार चाहते हैं जो क्रिकेटर के तौर पर उन्हें मिला है।