आंखों के नीचे चोट के निशान वाली वायरल तस्वीर की ऐक्ट्रेस रान्या राव ने बताई सच्चाई

सोना तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार ऐक्ट्रेस रान्या राव ने अपनी आंखों के नीचे चोट के निशान वाली वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। 'न्यूज़ 18' के अनुसार, रान्या ने डीआरआई को बताया कि वह दुबई यात्रा से पहले ही घायल हो गई थीं। कोर्ट ने जेल प्रशासन से उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा देने को कहा है।