आंख में पट्टी बांधे नज़र आए 89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र

89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर दाईं आंख पर पट्टी बांधे हुए नज़र आए। पैपराज़ी के 'आपकी तबीयत कैसी है' पूछने पर उन्होंने कहा, "अब भी धर्मेंद्र में बहुत दम है...अब भी जान रखता हूं।" वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।