आंध्र प्रदेश में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में NDA ने किया सफाया, पूर्व सीएम का ढह गया किला

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनावों में सीएम चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने 13 में से 7 नगर निगमों में जीत दर्ज की। 86 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में से 75 पर गठबंधन ने कब्ज़ा किया। पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के गृह क्षेत्र पुलिवेंदुला में भी टीडीपी ने जीत हासिल की।

Load More