आंध्र सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस के सामने पेश हुए रामगोपाल वर्मा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा पुलिस के सामने पेश हुए हैं। उन्होंने पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। रामगोपाल को इस मामले में अग्रिम ज़मानत मिल चुकी है।