बीजेपी द्वारा कैसरगंज (यूपी) लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "...ऐसे ही महिलाओं को इंसाफ देने की बात करते हो? इसकी टोपी उसके सिर करते हो...आंखों में धूल झोंकते हो!"