आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए: वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, "इस आंदोलन में 700 से अधिक किसान भाई-बहन शहीद हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे हिसाब से अगर यह फैसला पहले लिया गया होता तो मासूम जानें बच सकती थीं...यह मेरा विनम्र निवेदन है...आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए।"