आंद्रे रसल और रिंकू सिंह के बीच जय-वीरू जैसी दोस्ती है: शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और ऑल-राउंडर आंद्रे रसल के बीच के रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा है कि दोनों के बीच जय-वीरू जैसी गहरी दोस्ती है। शाहरुख ने कहा कि दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं लेकिन बतौर क्रिकेटर दोनों एक दूसरे की मदद करते हैं।