आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई.एस. शर्मिला को तेलंगाना में उनकी पार्टी वाईएसआरटीपी के समर्थकों और टीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वक्त शर्मिला अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा कर रहीं थीं। वाईएसआरटीपी ने आरोप लगाया कि टीआरएस कार्यकर्ताओं ने उनकी बस जलाने की कोशिश की थी।