आंध्र प्रदेश में बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी के बीच हुआ सीटों का बंटवारा
आंध्र प्रदेश में बीजेपी, एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और ऐक्टर पवन कल्याण की पार्टी जेएसपी के बीच लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है। राज्य में लोकसभा चुनाव में बीजेपी 6, टीडीपी 17 और जेएसपी 2 सीटों पर जबकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी 10, टीडीपी 144 और जेएसपी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।