आंध्र प्रदेश में विधायक के बेटे ने एयरपोर्ट पर एंट्री ना मिलने पर काटी पानी की सप्लाई

आंध्र प्रदेश में विधायक बी करुणाकर रेड्डी के बेटे व तिरुपति के मेयर अभिनय रेड्डी पर तिरुपति एयरपोर्ट पर एंट्री ना मिलने के बाद वॉटर सप्लाई काटने का आरोप है। दरअसल, मेयर और एयरपोर्ट मैनेजर के बीच बहस होने के बाद मेयर ने वॉटर सप्लाई कटवा दी। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।