आंध्र प्रदेश में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान पथराव में 15 लोग घायल हुए, 20 हिरासत में

कर्नूल (आंध्र प्रदेश) के अलुर में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच हुए पथराव में 15 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, पथराव तब हुआ जब शोभायात्रा में मौजूद लोग मस्जिद को पार करते समय डीजे पर गाने बजा रहे थे। इस मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।