आइए बीजेपी में आपका स्वागत है: दिग्विजय सिंह के RSS और BJP की तारीफ करने पर MP CM
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस और बीजेपी की तारीफ वाले बयान पर कहा है, "बीजेपी है ही इस लायक कि उसकी तारीफ की जाए।" उन्होंने कहा, "दिग्विजय सिंह जी को बधाई। आइए, बीजेपी में आपका स्वागत है।" वहीं, मोहन यादव के प्रस्ताव को लेकर पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "अरे छोड़िए।"