इज़रायल के PM बनने की रेस में एक कदम और आगे बढ़े आइसेनकोट
इज़रायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 27 अक्टूबर के चुनावों के बाद विपक्षी नेता गादी आइसेनकोट को गठबंधन सरकार बनाने का पहला मौका दिया है। उनके पास 6 सप्ताह का समय है। वहीं, केयर टेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के साथ गठबंधन के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा गठबंधन देश को तबाह कर देगा।