आइसलैंड ने वायरल टूरिज़्म वीडियो में की ज़करबर्ग की नकल, फेसबुक के सीईओ ने दिया जवाब
आइसलैंड के एक पर्यटन निकाय ने फेसबुक के नाम में बदलाव के लिए आयोजित कार्यक्रम की नकल करते हुए देश का एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। वीडियो में मार्क ज़करबर्ग की तरह दिखने वाले ज़ैक मॉसबर्गसन 'आइसलैंडवर्स' शब्द का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। ज़करबर्ग ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''शानदार...मुझे जल्द ही आइसलैंडवर्स की यात्रा करनी होगी।''