आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रिवर्स में जाती गाड़ी की तरफ हाथी दौड़ता हुआ नज़र आ रहा है। उन्होंने लिखा, "यह वीडियो काबिनी का है! डरावनी परिस्थिति का अपने शांत दिमाग से कुशलतापूर्वक समाधान निकालने के लिए ड्राइवर को सलाम🫡 , प्रशंसनीय।" हालांकि, बाद में हाथी दूसरी तरफ चला जाता है।