आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई से 22 दिसंबर को शादी करेंगे बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई
हरियाणा के बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई 22 दिसंबर को आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई से उदयपुर (राजस्थान) में शादी करेंगे। भव्य के पिता व बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने 'दिप्रिंट' को बताया कि पुष्कर, आदमपुर और दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित होंगे जिनमें 1.5 लाख से ज़्यादा मेहमान आएंगे। बकौल कुलदीप, निमंत्रण देने के लिए वह खुद 86 गांवों का दौरा करेंगे।